Maharashtra Lek Ladki Yojana: लेक लाडकी योजना फॉर्म भरें और पाएं 1 लाख, जानें पात्रता

Maharashtra Lek Ladki Yojana 2024 : बेटियों के लिए तरह-तरह की सरकारी योजनाओं को बनाया जा रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में बेटियों के लिए एक बड़ी योजना को प्रारंभ कर दिया है। महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना की मदद से पात्र बेटियों को एक लाख एक हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य राज्य सरकार ने इस योजना को शुरू किया है।

महारष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लेक लाडकी योजना को पूरे राज्य में शुरू किया है। पात्रता रखने वाली लड़कियों को Lek Ladki Yojana की मदद से 1 लाख से भी अधिक की राशि प्रदान की जाएगी। इससे सम्बंधित विस्तृत जानकारी के बारे में आप आगे पढ़ेंगे।

महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना क्या है?

राज्य की बेटियों के सशक्तीकरण हेतु महाराष्ट्र सरकार के द्वारा लेक लाडकी योजना को शुरू किया गया। महाराष्ट्र 2023-24 बजट के दौरान इस सरकारी योजना को शुरू कर्ण की घोषणा की गयी थी। वहीँ नवम्बर 2023 को पूरे महाराष्ट्र में Lek Ladki Yojana 2024 को लागू कर दिया गया। योजना की मदद से राज्य की पात्र लड़कियों को 1 लाख 1 हजार की राशि दी जाएगी। अलग-अलग चरणों में राज्य सरकार यह राशि पात्र बेटी को प्रदान करेगी।

लेक लाडली लड़की स्कीम के माध्यम से उन्हें परिवारों की बेटियों को यह राशि मिलेगी जिनके पास राशन कार्ड हैं। यदि परिवार पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक है तो बेटी को योजना की मदद से 1 लाख 1 हजार की राशि दी जाएगी। बेटी के जन्म के बाद उसके 18 वर्ष की होने तक यह आर्थिक सहायता अलग-अलग चरणों में प्रदान की जाती है।

Lek Ladki Yojana की घोषणा मार्च 2023 में बजट सत्र के दौरान की गयी थी। इसके बाद कैबिनेट के द्वारा नवम्बर 2023 में यह योजना पूरे महाराष्ट्र में लागू कर दी गयी। आइए आगे आपको योजना का उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया/ पंजीकरण, विशेषता के बारे में बताते हैं।

लेक लाड़ली लाडकी योजना का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा प्रारंभ की गयी इस सरकारी योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना है। लोग जागरूक होकर लड़कियों के जन्म पर जश्न मनाएं, उन्हें अच्छी शिक्षा देवें, बाल विवाह पर रोक लगे, लड़कियों की मृत्यु दर कम हो इस उद्देश्य से सरकार इस योजना को संचालित कर रही है।

2.5 लाख लड़कियों को होगा फायदा

इस योजना की मदद से महाराष्ट्र की 2.5 लाख लड़कियों को फायदा होगा। जो परिवार निर्धारित राशनकार्ड धारक हैं और उनके घर लाडकी का जन्म हुआ है तो पहले चरण में उन्हें 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जब बेटी पहली कक्षा में पहुंचेगी तो उसे 4,000 रुपये दिए जाएंगे। छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर 6,000 रुपये और 11वीं कक्षा में आने के बाद 8,000 रुपये दिए जाएंगे। जब बेटी की उम्र 18 वर्ष ही जाएगी तो उसे महाराष्ट्र सरकार द्वारा बैंक खाते में 75 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस तरह पात्र बेटी को योजना की मदद से कुल 1 लाख 1 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Lek Ladki Yojana Eligibility: पात्रता

  • सिर्फ महाराष्ट्र के मूल निवासी परिवार की बेटियां ही योजना का लाभ ले पाएंगी।
  • योजना की मदद से उन्हीं परिवारों को लाभ दिया जाएगा जिनकी वार्षिक आय 1 लाख या इससे काम है।
  • 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्म लेने वाली बेटियों को ही योजना का लाभ मिलेगा।
  • पीले और भगवा राशन कार्ड वाले परिवारों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।

Lek Ladki Yojana Benefits: योजना का लाभ

  • महाराष्ट्र लेक लड़की योजना को गरीब परिवार की बेटियों के लिए प्रारंभ किया गया है।
  • योजना की मदद से पात्र बेटी को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • महाराष्ट्र सरकार से अलग-अलग किस्तों में योजना से संबंधित राशि बेटी को प्रदान करेगी।
  • बेटी के जन्म के बाद माता-पिता को पहली किस्त के रूप में ₹5000 दिए जाएंगे।
  • जब बिटिया का एडमिशन पहली कक्षा में होगा, तब उसे ₹6000 रुपए मिलेंगे।
  • जब बिटिया छठी कक्षा में प्रवेश करेगी, तब राज्य सरकार ₹7000 रुपए प्रदान करेगी।
  • कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने के बाद बेटी को ₹8000 रुपए दिए जाएंगे।
  • जब बेटी 18 साल की उम्र पूरी कर लेगी, तब एक मुश्त ₹75000/- की राशि सीधा बेटी के बैंक खाते में जमा करवा दी जाएगी।
  • योजना की मदद से बेटी को कुल एक लाख एक हजार रुपए का लाभ दिया जाएगा।

Lek Ladki Yojana Documents: जरूरी दस्तावेज

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • परिवार के मुखिया का मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • बेटी का बैंक खाता नंबर
  • माता या पिता का मोबाइल नंबर
  • परिवार के मुखिया का आय प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड की फोटो कॉपी

Lek Ladki Yojana 2024 Application Form: आवेदन कैसे करें

जो भी परिवार Lek Ladki Yojana के अंतर्गत अपनी बेटी को लाभ दिलाना चाहते हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। राज्य सरकार के द्वारा फिलहाल सिर्फ इस योजना को मंजूरी दी गई है। जल्द ही योजना को पूरे महाराष्ट्र में लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद ही सभी योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

फिलहाल राज्य सरकार के द्वारा यह जानकारी नहीं दी गई है कि आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी या फिर ऑफलाइन। जैसे ही लेक लड़की योजना से संबंधित कोई नई अपडेट जारी की जाती है तो उससे जुड़ी जानकारी आपको जरूर दी जाएगी।

Leave a Comment